हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , क़ुम के गवर्नर अकबर बहनाम जू ने कहा है कि ईरान में जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति के संबंध में कोई समस्या नहीं है, बाजार में सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं और जनता के जिम्मेदाराना व्यवहार ने स्थितियों को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
क़ुम के गवर्नर इंजीनियर अकबर बहनाम जू ने कहा कि ईरान पर थोपे गए युद्ध की वर्तमान परिस्थितियों में भी क़ुम प्रांत में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और जनता को किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस समय अमेरिकी-इज़राईली शत्रु के खिलाफ नरम और कठोर, दोनों मोर्चों पर संघर्षरत है, जबकि सड़कों पर जनता की व्यापक उपस्थिति ने राष्ट्रीय एकजुटता की अद्वितीय तस्वीर प्रस्तुत की है।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था के जिम्मेदार लोग, वली अम्र-ए-मुस्लिमीन के नेतृत्व में कूटनीतिक, प्रशासनिक और जनसेवा के मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, जबकि सशस्त्र बलों के योद्धाओं ने शत्रु को करारी चोटें पहुंचाई हैं और सैन्य क्षेत्र में श्रेष्ठता ईरान के पास है।
अकबर बहनाम जू ने कहा कि जनता की सजग और व्यापक उपस्थिति, अधिकारियों की सक्रियताओं और सशस्त्र बलों की कार्रवाइयों ने ऐसा उदाहरण स्थापित किया है, जिसकी मिसाल इतिहास में कम ही मिलती है। उन्होंने कहा कि शत्रु नरम युद्ध में भी जनता से विफल हुआ है और अब अफवाहें फैलाकर राष्ट्र, सशस्त्र बलों और जिम्मेदार लोगों के बीच दूरियां पैदा करना चाहता है।
क़ुम के गवर्नर ने जोर देकर कहा कि अल्हम्दुलिल्लाह, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई कठिनाई नहीं है, सभी व्यवस्थाएं पहले से मौजूद हैं और बाजार में आवश्यक सामान उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी कर रहा है, जिससे बाजार के संतुलन को बनाए रखने में बड़ी सहायता मिली है। उन्होंने इस जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए जनता का आभार भी व्यक्त किया हैं।
आपकी टिप्पणी